भौरासा (अभय नागर)। सोनकच्छ मंडल अध्यक्ष ठा.राजेंद्रसिंह मोडरिया की अगुवाई में युवा मोर्चा प्रदेशध्यक्ष श्री वैभव पवार एवं जिलाध्यक्ष राम सोनी का भोपाल से उज्जैन के दौरे पर जाते समय मंडल उपाध्यक्ष ठा.सुनील चावड़ा के द्वारा स्वागतस्वरूप श्री पंवार व सोनी को पुष्पगुच्छ , श्रीफल एवं साफा भेंट कर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया एवं साथ ही मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान के 63वें जन्मदिन के इस अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम किया गया।
जानकारी IT प्रभारी संदीप पटेल नराना ने दी एवम
आभार जिला कार्य समिति सदस्य मनीष यादव ने माना।
इस उपलक्ष्य पर प्रदेशमंत्री दीपक जी बैरागी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजतपाल राजपूत नवीन यादव राहुल मूंदड़ा, मौसम माली, अनिल चावड़ा, धर्मेंद सिंह राकेश यादव विनायक माली यश सोनी सुमित पटेल गुलाब राव धर्मेंद्र राव अर्जुन गोस्वामी अनिल विश्वकर्मा उपस्थित थे।














