• नए दरोगा के आदेश को निरस्त को लेकर निगम आयुक्त से की शिकायत
देवास। योग्यता के आधार पर निगम अधिकारी द्वारा दरोगा नही बनाए जाने पर सुनील डुमाने ने निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान को आवेदन देकर शिकायत की है। डुमाने ने बताया कि वो लगभग 10 वर्ष से नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर पदस्थ है। उसने बी.ए. फाइनल कर ग्रेज्यूएशन कर रखा है। उसने अपनी योग्यता के आधार पर 20.09.2020 को दरोगा पद के लिए आवेदन दिया था। लेकिन अधिकारी द्वारा मना कर दिया गया और कहा कि कोई पद रिक्त नही है। वहीं दूसरी ओर दिनांक 1 अप्रैल 2021 को निगम द्वारा एक आदेश हुआ। कमलेश रांगवे को डॉग कोचिंग से वार्ड क्रमांक 37 का दरोगा प्रभारी एवं राजकुमार कल्याणे सफाई कर्मचारी वार्ड क्रमांक 2 से द्वितीय पारी बस स्टेण्ड का दरोगा प्रभारी बनाया गया। एक ओर जहां निगम अधिकारी ने पद रिक्त नही होने की बात कहीं। वही दूसरी ओर शहर में दो दरोगा की नियुक्ति कर दी। शिकायतकर्ता ने निगम आयुक्त से आवेदन देकर मांग की है कि मेरी योग्यता को देखते हुए उसे दरोगा प्रभारी बनाया जाए और बनाए गए नए दरोगा के आदेश को निरस्त किया जाए।
