रामचंद्र नगर में सुने मकान पर चोरो ने बोला धावा

सोने – चाँदी के आभूषण सहित अनुमानित 2 – 3 लाख के माल पर किया हाथ साफ

देवास। शहर के रामचंद्र नगर क्षेत्र स्थित मकान नंबर 18 में हुई चोरी की वारदात सामने आई है। मकान मालिक जयंत कुलकर्णी से प्राप्त जानकारी अनुसार वह शुक्रवार से अपने परिवार के साथ पारिवारिक कार्य से इंदौर गए हुए थे उसी दरमियान चोरो ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया जब वह इंदौर से आज रविवार दोपहर को लगभग 3 बजे अपने घर पहुँचे तब उन्हें इस चोरी की घटना के बारे में पता चला। जयंत कुलकर्णी के द्वारा बताया गया कि प्रारंभिक दृष्टि से देखेने पर लगभग 2 से 3 लाख रुपए मूल्य का समान चोरी होने का अनुमान है, आगे चलकर यह राशि बढ़ भी सकती है। घर मे रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी पर चोरो ने हाथ साफ किया। कुलकर्णी द्वारा यह भी बताया गया कि चोर बाउंड्रीवाल को फाँदकर चोर घर मे घुसे थे तथा चोरों के पाँव में लगी मिट्टी के निशान घर मे पाए गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस थाने में FIR दर्ज नही कराई गई है