देवास। ‘विश्व शांति’ एवं ‘विश्व एक परिवार की भावना’ को जगाने वाली “वसुधा का स्वप्न” विज़नबुक एक अद्वितीय कृति है। यह कृति अंतर्राष्ट्रीय लेखक राजकुमार चन्दन द्वारा लिखी गयी है। विश्वशांति पर लेखक कई पुस्तकें लिख चुके हैं। वर्तमान समय की इस महत्वपूर्ण कृति को साधना कुंज पब्लिकेशन ने प्रकाशित की है।
32 अनुवादित पुस्तकों सहित “वसुधा का स्वप्न” एक साथ प्रकाशित- विमोचित होने वाली अनूठी पुस्तक होने का गौरव रखती है। बाल दिवस पर छोटे बच्चों के द्वारा इसका एक साथ विमोचन होना नयी पीढ़ी को विश्वशांति का एक विशेष संदेश प्रदान करता है।
