विकासखण्ड कन्‍नौद में सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निवारण के लिए विशेष शिविर 12 मार्च को

कन्नौद:कलेक्टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के निर्देशानुसार जिले में सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण और त्वरित निराकरण के लिए विकासखण्ड स्तर पर विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के लिए विकासखण्ड कन्नौद में 12 मार्च को प्रात: 11 बजे से सायं 05 बजे तक विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिले में विकासखण्ड बागली में 13 मार्च 2021 को वि‍शे‍ष शिविर का आयो‍जन किया जायेगा। अनुभाग के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर में संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। विशेष शिविरों में समस्‍त जिला अधिकारी अपने अधीनस्‍थ आवश्‍यक अमले के साथ उपस्थित रहकर लंबित शिकायतों का निराकरण सन्‍तुष्टि पूर्वक करायेंगे।