देवास। श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर कार्तिक पूर्णिमा श्री सिद्धाचल महातीर्थ यात्रा प्रारंभ के उपलक्ष्य में भव्य भक्ति महोत्सव संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूनम आराधना, प्रभु का रंगारंग पूर्णिमा अभिषेक, शत्रुंजय पट्ट दर्शन, नवाणुं प्रकारी पूजन एवं साधर्मिक भक्ति के विशेष कार्यक्रम हुए। प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि प्रभुजी का विभिन्न औषधियों द्वारा रंगीन पूर्णिमा महाअभिषेेक किया गया। टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेश्वर मंदिर पर संगीतमय नवाणुं प्रकारी पूजन, शत्रुंजय पट दर्शन एवं सकल श्री संघ के स्वामीवात्सल्य के विशेष आयोजन हुए। जिसके अंतर्गत प्रभुजी की सुंदर अंग रचना करके अष्ट प्रकारी द्रव्य, फल, नैवेद्य आदि समर्पित किए गए। पाश्र्वनाथ म्युजिकल गु्रप द्वारा प्रस्तुत पूजन में भक्तजन संपूर्ण आयोजन के दौरान भक्ति में झूमते नाचते रहे। भाता वितरण नंदलाल नाथूलाल चौधरी परिवार द्वारा हुआ। इस अवसर पर विलास चौधरी, अशोक जैन मामा, दीपक जैन, भरत चौधरी, गौरव जैन भोमियाजी, मनीष जैन, नितिन जैन मानव, विशाल जैन सहित बड़ी संख्या मेंं समाजजन उपस्थित थे।
