श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर एवं टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेश्वर मंदिर पर हुआ ध्वजारोहण

देवास। श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ जैन मंदिर तुकोगंज रोड पर वार्षिक ध्वजारोहण एवं प्रभु प्रतिष्ठा की 57 वीं वर्षगांठ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व ध्वज पूजन एवं गीत संगीतमय सामूहिक भव्य स्नात्र महोत्सव मनाया गया। साथ ही टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेेश्वर मंदिर पर भी वार्षिक ध्वजारोहण एवं प्रभु प्रतिष्ठा की 32 वीं वर्षगांठ मनाई गई। उक्त जानकारी देते हुए प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि चिमनभाई कुमुद भाई नितिन कडिय़ा परिवार द्वारा मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। गुरू मंदिर शिखर पर पुखराज देवी रमणलाल राजमल चौधरी परिवार द्वारा एवं अधिष्ठायक देव मंदिर शिखर पर चांदमल सूरजमल जैन परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात प्रभावना वितरण, साधार्मिक भक्ति एवं विशिष्ट संघ पूजन का आयोजन हुआ। टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेश्वर जैन मंदिर पर रमणलाल इंदरमल महाजन परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया साथ ही श्रीसंघ द्वारा भाता वितरण किया गया। इन अवसरों पर ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष विलास चौधरी एवं ट्रस्टी अशोक जैन मामा, शैलेन्द्र चौधरी, अजय मूणत, भरत चौधरी, अतुल जैन, दीपक जैन, राकेश तरवेचा, वीरेन्द्र जैन,अशोक जैन, राजेन्द्र जैन, चंद्रशेखर जैन, गौरव जैन, सुधीर जैन, अनूप शेखावत, संतोष सेठिया, सुशील कुमार बम, मनोज कटारिया आदि समाजजन उपस्थित रहे।