टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेश्वर जैन मंदिर पर होगी देव गुरु की प्राण प्रतिष्ठा
देवास। श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर तुकोगंज रोड पर 19 से 21 अप्रैल तक त्रि दिवसीय जिनेंद्र भक्ति महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेश्वर जैन मंदिर पर गुरुदेव आचार्य श्री भुवनभानु सुरीश्वरजी एवं अधिष्ठायक देव श्री नाकोड़ा भैरव जी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में यह आयोजन किया जा रहा है। पूज्य अनुयोगाचार्य श्री वीररत्न विजय जी म सा एवं साध्वीजी विजयप्रभा श्रीजी म सा की निश्रा में यह आयोजन संपन्न होगा। संपूर्ण आयोजन का लाभ अभय, सुभाष, अरुण, नितिन, मांगीलाल जैन भाग्यश्री परिवार द्वारा लिया जा रहा है। गुरुदेव की प्रतिष्ठा का संपूर्ण लाभ विनय कुमार प्रेमचंद जैन ने प्राप्त किया । नाकोड़ा भैरव जी का गोखला निर्माण प्रमिला दलीचंद बाफना पुना , मूर्ति रचना देवाशीष कोठारी ,अशोक जैन एवं प्रतिष्ठा कैलाश कुमार इंदरमल जैन भोमियाजी परिवार ने प्राप्त की ।
महोत्सव की जानकारी देते हुए प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि 19 अप्रैल को प्रात 8.15 बजे मंडी धर्मशाला से प्रतिष्ठित होने वाली प्रतिमा एवं गुरुदेव के नगर प्रवेश की विशिष्ट संघ पूजन के साथ भव्य शोभायात्रा निकलेगी। तत्पश्चात पूज्य श्री का प्रवचन, कामली अर्पण एवं गुरु पूजन का चढ़ावा होगा। दोपहर 12.39 बजे बजे से 108 पार्श्वनाथ महापूजन का दिव्य अनुष्ठान होगा। रात्रि में प्रभु भक्ति की जावेगी । 20 अप्रैल को प्रातरू समर्पण से मिलते हैं गुरुवार विषय पर गुरुदेव के प्रेरक प्रवचन होंगे । दोपहर 12.39 बजे से श्री नाकोड़ा भैरवजी का महापूजन एवं चमत्कारिक हवन होगा। सायं 5 बजे मंडी धर्मशाला पर श्री संघ का स्वामी वात्सल्य होगा। रात्रि को रंगारंग नाटक का मंचन एवं भक्ति भावना का आयोजन होगा। 21 अप्रैल प्रात 7 बजे टेकरी स्थित जैन मंदिर पर स्नात्र महोत्सव एवं नवकारशी होगी। तत्पश्चात 18 अभिषेक महापूजन विधान संपन्न किया जावेगा । अपरान्ह 11.15 बजे प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ एवं प्राण प्रतिष्ठा होगी । टेकरी पर दोपहर 12.30 बजे श्री संघ का स्वामी वात्सल्य आयोजन होगा। ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारियों ने सकल श्री संघ से महोत्सव सफल बनाने की अपील की है
