संस्था नमो नमो द्वारा आज निकलेगी भव्य एवं अनूठी शिवबारात

संस्था संयोजक ने की सभी से माक्स लगाने की अपील

देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी संस्था नमो नमो द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज आकर्षक शिव बारात निकाली जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए संस्था नमो नमो संयोजक राजेश यादव, अध्यक्ष वरूण अग्रवाल व संचालक दीपक सोनी ने बताया कि शिव बारात के लिए संस्था द्वारा इस वर्ष भी भव्य तैयारियां की गयी है।

इस वर्ष शिव बारात में विशेष रूप से झाबुआ के वनवासी बंधुओं की टोली, बेसरिया की सजीव झांकियां, कर्नाटक के विराट हनुमानजी, महाराष्ट्र की ढोल-पथक पार्टी, केरल वाले राधाकृष्ण की झांकी सहित शिव बारात में अन्य आकर्षण रहेंगे। वहीं विशालकाय नंदी बाबा पर भोले बाबा मां गौरा को ब्याहने जाएंगे। आकर्षक शिव बारात सयाजी द्वार के समीप से शुरु होकर नाग चंद्रकेश्वर मंदिर शुक्रवारिया हाट पहुंचेगी।

आयोजन समिति के राजीव खण्डेलवाल, सुमेरसिंह ठाकुर, मनीष सेन, राजेश यादव पहलवान, संजय दायमा, राकेश गुप्ता, नरेंद्र सोलंकी, महेश यादव, मनोज गर्ग, रोहित शर्मा, नितिन शेल्के, प्रभात कल्याणे, नीरज वर्मा, राहुल ठाकुर आदि ने नगर के समस्त श्रद्धालुओं से शिव बारात में सम्मिलित होने की अपील की है साथ ही कोरोना महामारी को देखते हुवे सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने व मास्क आवश्यक रूप से पहनकर आने की भी अपील की है।