सागवान लकड़ी का अवैध परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर जेल भेजा

खातेगांव वन परिक्षेत्र में अवैध कटाई माफियाओं का बना गढ़ आए दिन होती है अवैध कटाई

देवास: खातेगांव वन परीक्षेत्र क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 9 नवंबर 2020 सोमवार की बीती रात मुखबिर की सूचना मिलने पर परिक्षेत्र सहायक मनोरा विक्रमपुर एवं खातेगांव वन स्टॉप रात्रि गश्ती के दौरान बीट मनोरा दक्षिण कक्ष क्रमांक 253 ग्राम काकडकुई के जंगल की तरफ से आगे मोटरसाइकिल होंडा योगा वाहन क्रमांक एमपी 41-NC-0381 एवं अवैध कटाई कर सागवान परिवहन कर रहे छोटा हाथी महिंद्रा पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 41-LA-1474 को आते दिखाई देने पर वन कर्मियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से चारों तरफ से घेराबंदी कर वाहन आरोपियों को पकड़ा वाहन की तलाशी करने पर इमारती लकड़ी पाई गई आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम अनिल पिता शिवलाल मालवीय निवासी खातेगांव बताया वाहन में लकड़ी परिवहन से संबंधित वे दस्तावेज नहीं पाए गए। वनोपज की लंबाई चौड़ाई 12 घन मीटर 0.736 कीमत ₹21394 पाई है अपराध प्रकरण क्रमांक 342/10 दिनांक 9 नवंबर 2020 कायम किया गया आरोपी अनिल पिता शिवलाल मालवीय, बलराम पिता शिवराम मालवीय के विरुद्ध वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की गई है जिसके बाद खातेगांव न्यायालय में पेश करने पर माननीय न्यायालय के द्वारा दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। गौरतलब रहे कि इतनी मात्रा में सागवान कट रहा था तब जिम्मेदार वन कर्मी कहां पर ड्यूटी कर रहे ।सूत्रों से सूचना यह भी है कि उपरोक्त आरोपियों का खातेगांव में लंबे अर्से से फर्नीचर का काम काज है। गौरतलब रहे कि विगत दिनों खातेगांव क्षेत्र के अंतर्गत वन अधिकारी व कर्मचारियों के द्वारा कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठे थे जिसमें काले पति चेहरे उजागर हुए विभाग व शासन सत्ता की छवि को धूमिल होता देख मुख्य वन संरक्षक उज्जैन के द्वारा जांच दल गठित किया गया था जिसमें कार्यवाही लंबित है।

✍️ चंचल भारतीय