सावन आज से लेकिन 7 ज्योतिर्लिंगों के लिए 21 जुलाई से शुरू होगा

सावन आज से लेकिन 7 ज्योतिर्लिंगों के लिए 21 जुलाई से शुरू होगा

हिंदू पंचांग की व्यवस्था के कारण हर साल पश्चिम और दक्षिण भारत में 15 दिन की देरी से शुरू होता है सावन

6 जुलाई से सावन का महीना शुरु हो गया है, लेकिन यह 12 में से 5 ज्योतिर्लिंग के लिए ही हे, अन्य 7 ज्योतिर्लिंग के लिए सावन महीने की शुरूआत 21 जुलाई से होगी। काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश मित्र का कहना है कि ऐसी स्थिति हिंदू पंचांग की व्यवस्था के कारण हर साल बनती है देश के उत्तर मध्य और पूर्वी राज्यों में पूर्णिमा के बाद नए हिंदू महीने की शुरुआत होती है। इसे पुर्णिमान्त महीना कहा जाता है। मध्य प्रदेश बिहार राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य इसमें शामिल है। यहां 6 जुलाई से सावन माह शुरू होगा। पंडित मिश्र ने बताया कि पश्चिम और दक्षिण भारत में अमावस्या के अगले दिन से नवा महीना शुरु होता है। जिसे अमांत महीना कहते हैं। इस वजह से हर साल गुजरात महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु सहित दक्षिण भारत में 15 दिन की देरी से सावन की शुरुआत होती है। इन राज्यों में 7 ज्योतिर्लिंग आते हैं यहां 21 जुलाई से सावन शुरू होता है। इनके अलावा नेपाल और उसके पास के भारतीय राज्यो के साथ हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सौर कैलेंडर के अनुसार त्यौहार मनाए जाते हैं इसलिए इन जगह सावन की तारीख में अलग-अलग होती है।

5 ज्योतिर्लिंग जहां आज ‘6 जुलाई’ से शुरू हुआ सावन

1 – महाँकालेश्वर (उज्जैन , मध्यप्रदेश)
2 – ओंकारेश्वर (मध्यप्रदेश)
3 – केदारनाथ (उत्तराखंड)
4 – काशी विश्वनाथ (उत्तर प्रदेश)

5 – वैद्यनाथ धाम (बिहार)

7 ज्योतिर्लिंग जहां 21 जुलाई से शुरू होगा सावन

1 – सोमनाथ (गुजरात)
2 – नागेश्वर (गुजरात)
3 – भीमाशंकर (महाराष्ट्र)
4 – त्रयब्यकेश्वर (महाराष्ट्र)
5 – घृष्णेश्वर (महाराष्ट्र)
6 – मल्लिकार्जुन (आंध्र प्रदेश)

7 – रामेश्वर (तमिलनाडु)

लगातार ख़बरे देखने के लिए लाइव अपडेट के यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करे??

https://www.youtube.com/channel/UC5MIIkfQnwI01z_VUpgHj_w