सीएम हेल्पलाइन शिविर में 127 शिकायतें मौके पर निराकरण किया

महिला शिकायतकर्ता को सीएम हेल्पलाइन में शिकायत निराकरण सूचना दी पुलिस का कोई जवाबदार नहीं पहुंचा शिविर में

कन्नौद: नरेंद्र सिंह धुर्वे एसडीएम के मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाईन शिविर का आयोजन कन्नौद में आयोजित हुआ। सीएम हेल्पलाइन शिविर में तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद पनिका, डॉ. लोकेश बारवाल, जनपद सीईओ प्रभांशु कुमार सिंह, एवं शासकीय विभाग के सभी अधिकारी अपने अधिनस्थ आवश्‍यक अमलें के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे । शिकायतकर्ताओं को बुलाकर चर्चा उपरांत मौके पर ही कन्नौद में आयोजित सीएम हेल्पलाइन शिविर में 127 सीएम हेल्पलाइन शिकायतो का निराकरण किया गया।
कन्नौद में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग की 37, सामान्‍य प्रशासन विभाग की 09, ग्रामीण विकास विभाग की 15, एलडीएम लीड बैंक की 31 , नगरीय प्रशासन विभाग की 10, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग 05, शिक्षा विभाग की 05, महिला एवं बाल विकास विभाग की 01, विद्युत विभाग की 04, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की 01, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की 04 तथा ग्रामीण सड़क विकास की 02 तथा वन विभाग की 03 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत निराकरण नहीं होने से नाराज आयुषी गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद की स्वच्छता व सार्वजनिक शौचालय को लेकर उनके घर के पास कई दिनों तक गंदगी की भरमार पड़ी रहती है इस पर कई सवाल खड़े करते हुए समस्याओं का समाधान को लेकर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की गई थी जिसका निराकरण नहीं होने पर शिकायतकर्ता आदिती गर्ग कहती है कि मेरी शिकायत विगत 6 माह पुरानी है लेकिन नगर परिषद कन्नौद के द्वारा मेरी शिकायत का निराकरण नहीं किया जा रहा है।तुलसीराम शारीरिक रूप से असक्षम होने के बावजूद सीएम हेल्पलाइन शिविर कन्नौद में आए थे विगत 3 साल से नगर परिषद सतवास से नीलामी में दुकान खरीदी थी नगर परिषद के कर्मचारियों के द्वारा उनसे दुकान के सामने कुछ अवरोध पैदा कर दिया है जिस कारण दुकान नहीं खोलने को लेकर आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशान है जिसका निराकरण 3 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ।
श्रीमती मनीषा भारतीय के द्वारा कन्नौद थाना प्रभारी के द्वारा आरोपी महेंद्र पिता बाबूलाल परमार एवं उसके मददगार साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट नहीं लिखने को लेकर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की गई थी जिसको लेकर उन्हें सूचना पत्र दिया गया था वह कन्नौद सीएम हेल्पलाइन शिविर में निराकरण के लिए आई थी लेकिन कन्नौद पुलिस विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाइन निराकरण के लिए कोई भी जवाबदार नहीं आया जिस तरह उनकी शिकायत का निराकरण नहीं हो पाया। गौरतलब रहे कि
प्रदेश में एक वर्ष में 12 हजार से अधिक महिलाओं को “181” से सहायता मिली है।
प्रदेश में भारत शासन के सहयोग से महिला हिंसा और घरेलू हिंसा पर महिलाओं को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से को ‘181’ महिला हेल्पलाइन शुरू की गई है लेकिन स्थानीय प्रशासन के द्वारा महिला अपराध को लेकर लापरवाही की जा रही है ।शिविर में सूचना देकर महिला शिकायतकर्ता को बुलाकर कोई जवाबदार पुलिस अधिकारी का नहीं आना बहुत बड़ी लापरवाही व शासन के द्वारा चलाए जा रहे सीएम हेल्पलाइन शिविर का मजाक उड़ाया गया है।
    ———————–
नरेंद्र सिंह धुर्वे एसडीएम कन्नौद
जानकारी देते हुए बताया कि 127 से अधिक शिकायतों का निराकरण किया गया है वह कई शिकायतें प्रकरण लंबित जिस कारण निराकरण नहीं हो पाया है।

चंचल भारतीय✒️