स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत थ्रीआर जागरूकता शिविर लगाकर पैम्पलेट बांटी

देवास। शिखर सामाजिक कल्याण समिति द्वारा वार्ड क्रमांक 25, 26, 27 में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत थ्रीआर जागरुकता शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया। समिति अध्यक्ष समर्थ विजयवर्गीय ने बताया कि जगारूकता शिविर के अंतर्गत रहवासियों को (थ्री आर सिद्धांत अर्थात रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल, रिफ्यूज) आदि के बारे में विस्तार से समझाते हुए बताया कि किस तरह हम थ्री आर सिद्धांत को अपनाकर जैसे होम कंपोस्टिंग से खाद बनाकर, कम्युनिटी कंपोस्टिंग कर, बचे हुए खाने को दान करके, प्रयोग ना होने वाले कपड़ों को दान करके जरूरतमंदों तक पहुंचाकर, पुराने फटे टायर प्लास्टिक,  पेपर, कांच की बोतल इत्यादि का पुन: प्रयोग कर उनका सौंदर्यीकरण कर प्रयोग में ला सकते हैं। साथ ही रहवासियों को स्वच्छ सर्वेक्षण फीडबैक 7 सवालों के बारे बताया गया व पैेम्पलेट घरों में लगाए गए। इस दौरान एसबीएम टीम लीडर अरूण तोमर, सुपरवाइजर शाहनवाज शेख, समिति के सूर्यप्रताप तोमर, हर्षित, ऋषभ, विनोद, शुभम, ऋषि, हिमांशु आदि उपस्थित थे।