कन्नौद जनपद पंचायत सीईओ प्रभांशु कुमार सिंह के मुख्य अतिथि में ग्राम कतलाय में आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला बाल विकास कार्यकर्ताओं कि हाथ धुलाई के 6 चरणों को दर्शाते हुए रंगोली, पोस्टर से जानकारी दी गयी सभी ने मास्क पहनकर सामाजिक दूरी मेन्टेन रखते हुए में महिला बाल विकास सुपरवाइजर श्रीमती अनीता मालवीय के दवारा हाथ धोने की विधा का प्रदर्शन किया गया। सभी स्टाफ द्वारा नियमित और क्रिटिकल टाइम पर साबुन से निर्धारित चरणों को अपनाते हुए हाथ धोने के सम्बन्ध में शपथ ली! जनपद सीईओ प्रभांशु कुमार सिंह ने बताया कि प्रति वर्ष 15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस के रूप में मनाया जाता है। देशभर में कोविड-19 महामारी का प्रकोप है। ऐसी स्थिति में समय-समय पर 30-40 सेकंड तक साबुन से हाथ धोना, सामाजिक दूरी के साथ मास्क पहनना सभी के लिए अनिवार्य है। समय-समय पर साबुन से हाथ धोने की विधा को विश्वभर में प्रसारित कर इस महामारी के संक्रमण के प्रसारण पर नियंत्रण के प्रयास जारी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 6 प्रकार के चरण से हाथ धोने की विधा बताई है। इस अवसर पर भारत स्वच्छता मिशन की जितेंद्र जाट व ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।
चंचल भारतीय✒️
