जनवरी 2021 से नहीं बने भोरासा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्म प्रमाण पत्र
लगभग 90 हितग्राही कई महीनों से हो रहे हैं परेशान
भोरासा(अभय नागर) – नगर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हमेशा चर्चाओं में बना रहता है जिसमें कभी डॉक्टर की कमी तो कभी सुविधाओं की कमी जैसे कई कारण सामने आते रहते हैं वही जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता यहां पर गरीब लोगों के लिए काफी दुखदाई साबित हो रही है भोरासा नगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसुति ग्रह है जहां पर जनवरी माह से अभी तक लगभग 90 बच्चो की डिलीवरी हुई है जिनका बर्थ सर्टिफिकेट यानी जन्म प्रमाण पत्र यही से जारी किया जाता है परंतु जो अभी तक नही हुआ यहां पहले हफ्ते में एक बार एक ऑपरेटर ने आकर लोगों के जन्म प्रमाण पत्र जारी कर उन्हें देता था परंतु जनवरी 2021 से यहां पर वह ऑपरेटर नहीं आ रहा है वह लोग उसका इंतजार करते हुए हर हफ्ते अस्पताल पहुंचकर पूछते हैं तो बताया जाता है कि यहां पर कोई कर्मचारी इस संबंध में नहीं आ रहा है अब जो लोग देवास व सोनकच्छ जाने में सक्षम हैं वह तो वहां जाकर अपना सर्टिफिकेट बनवा लेते हैं परंतु जो सक्षम नहीं है वह लोग यहां पर चक्कर लगा रहे हैं जिसकी वजह से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है अब जब यह मामला भोरासा नगर के कांग्रेसी नेता इरफान मदनी के समक्ष आया तो उन्होंने सभी हितग्राहियों की लिस्ट लेकर व हितग्राहियों को अपने साथ लेकर सोनकच्छ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ आदर्श ननेरिया से मुलाकात कर उन्हें लूडो गेम भेंट किया व बताया कि फोन पर कई बार इन से इस संबंध में चर्चा की गई थी परंतु यह लोग किसी भी प्रकार का कार्य नहीं कर पा रहे थे उसी के विरोध में हमने लूडो गेम गिफ्ट किया है ताकि आप काम तो नहीं कर रहे हैं फ्री टाइम में यही खेलें व् आदर्श ननेरिया को इन सभी समस्याओं से अवगत कराया गया जिसके बाद बीएमओ द्वारा आश्वासन दिया कि इस लिस्ट के सभी व्यक्तियों का जन्म प्रमाण पत्र 3 दिन में जारी कर दिए जाएंगे व यहां से एक ऑपरेटर को तत्काल भोरासा के लिए आदेश जारी कर दिए जाएंगे जिसमें हफ्ते में एक दिन उसे भोरासा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर यह कार्य करना होगा अब देखने वाली बात यह होगी कि इस बार भी बीएमओ की बात सिर्फ आश्वासन बन कर रह जाती है या फिर सच में भी यह ऑपरेटर हर हफ्ते भोरासा जाकर लोगों की समस्या का निराकरण करेगा वही मदनी ने चर्चा में बताया कि अगर इन समस्याओं का निराकरण 1 हफ्ते के भीतर नहीं हुआ तो हम सभी कांग्रेसी पदाधिकारी हितग्राहियों को साथ लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोरासा पर ताला बंदी करदेंगे जिसकी समस्त जवाबदारी आपकी होगी इस अवसर पर पार्षद भादर सिंह भाटिया, युवा कांग्रेस नेता अजहर पठान एडवोकेट, नितेश चौधरी व कई हितग्राही मौजूद रहे।
