सुपर किंग्स क्लब को मात देकर कालीसिंध क्लब बना विजेता, कार्यक्रम के दौरान मातृशक्तियों को शिल्ड व तुलसी के पौधे देकर सम्मानित किया
सोनकच्छ – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार शाम को स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण में स्मृति क्लब के तत्वधान में बालिकाओं के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित थी। मातृ शक्ति के रूप में श्रुति बघेल, रजनी व्यास, सुशीला खत्री, कविता सोनी, सुशीला कौशल आयोजन के दौरान अतिथि के रूप में मंचासीन थी। इस आयोजन के दौरान ही शासकीय व अर्द्ध शासकीय कार्यालयों में कार्यरत मातृ शक्तियों के साथ समाजसेविकाओं को अतिथियों द्वारा तुलसी के पौधे व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वही बालिकाओं के लिए क्रिकेट मुकाबले में कालीसिंध क्लब व सुपर किंग्स क्लब ने हिस्सा लिया। छ: ओवर के इस मैच में सुपर किंग्स के 29 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कालिसिंध क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की। वहीं विजेता टीम को 1100 रू नगद इनाम राशि समाजसेवी ज्योति दिलीप शर्मा, 1100 रू किराना व्यापारी एसोसिएशन व 500 रू समाजसेवी लखन चौधरी द्वारा दिए गए। इसके अतिरिक्त उपविजेता टीम को 500-500 रू की राशि नगद इनाम स्वरूप प्रदान की गई।
साथ ही कार्यक्रम के पश्चात अतिथि के रूप में मंचासीन समाजसेविका श्रुति बघेल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। ईधर इस मैच के पश्चात आयोजन स्थल पर उपस्थित मातृशक्तियों ने मैत्री मैच खेल, क्रिकेट का आनंद लिया।
?️दीपक झाला














