प्रेमी के संग मिलकर पत्नी के कराई पति की हत्या

• मृतक की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रचा हत्या का षडयंत्र

देवास। बीते दिनों दिनांक 5 मार्च को ग्राम सिंदुरिया के पास उज्जैन तराना रोड पर हुए अंधे कत्ल जिसमें में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। जिसकी पत्थरों से सर कुचलकर हत्या कर दी गयी थी उक्त व्यक्ति की पहचान मोबाईल के माध्यम से साकिर पिता सईद खान उम 35 साल निवासी पंवासा, उज्जैन के रुप में हुई। जिस पर सनसनीखेज गंभीर अपराध होने से त्वरित कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी विजयागंज मंडी जितेंद्र सिंह जादौन द्वारा अपने स्टाफ के द्वारा टीम बनाकर कार्यवाही करते हुए कत्ल का 48 घंटों में खुलासा किया एवं अज्ञात मृतक को ज्ञात कर आरोपीयों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

अपराध का तरीका :- मुख्य आरोपी द्वारा राकेश पिता शिवनारायण वर्मा द्वारा मृतक को पहले अपने साथ ले जाकर जंगल बिठाकर खूब शराब पिलायी एवं मृतक की पत्नी सोनू उर्फ सीमा खान निवासी पीवीसी उज्जैन के कहने पर रास्ते में लौटते समय सुनसान सड़क देखकर बाथरूम करने के बहाने रोक कर रोड किनारे पड़े पत्थरों से सर कुचलकर की हत्या की गई।

अपराध का उद्देश्य :- प्रेम प्रसंग में पड़कर आरोपी राकेश द्वारा मृतक की पत्नी सोनू उर्फ सीमा से शादी करने एवं उसके साथ रहने के लिये मृतक की पत्नी के कहने पर हत्या करना।

नाम आरोपी :- 1 राकेशचन्द्र पिता शिवनारायण वर्मा, उम 23 साल निवासी, ग्राम पंवासा उज्जैन।
2 सीमा उर्फ सोनू पति शाकीर उर्फ आलू उम 34 साल निवासी नगर निगम ब्लॉक पंवासा उज्जैन

जप्त सामग्री :- चार खून से सने पत्थर, घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल पेशन प्रो जो मृतक द्वारा जिला शाजापुर से चोरी की गई है। आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त 3 मोबाईल