अक्टूबर-नवंबर माह में लगाई रबी फसल का बीमा प्लाट डलना शुरू- हीरालाल गोस्वामी

बागली/ बेहरी – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत संभवतः पहली बार फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में हल्का पटवारियों के साथ बीमा अभिकर्ता द्वारा खेतों में जाकर फसल प्लाट काटना शुरू कर दिए हैं! गौरतलब है कि दिसंबर जनवरी में रबी फसल की प्रीमियम बैंक एवं सहकारी संस्था के माध्यम से फसल बीमा योजना अंतर्गत जमा की गई थी! प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्षेत्र में अधिकतर किसानों द्वारा गेहूं फसल का बीमा करवाया गया है! वर्तमान में गेहूं कटाई आरंभ हो चुकी है! इसी के मद्देनजर वास्तविक समय पर किसानों के खेत पर जाकर प्लाट काटने का काम शुरू हो चुका है! औसत उत्पादन होने पर बीमा धन लाभ नहीं मिलेगा लेकिन औसत से कम उत्पादन होने की अवस्था में किसानों को पूर्व की तरह इस बार भी प्रीमियम अदायगी के बदले पूरी पूरी बीमा राशि दी जाएगी! हल्का के पटवारी जयदीप वर्मा एवं बीमा कंपनी के आशीष मालवीय द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा जारी निर्देश अंतर्गत क्षेत्र से कुछ किसानों के यहां फसल में जाकर प्लाट डाले जाते हैं उसी आधार पर उत्पादन क्षमता निकाली जाती है! उत्पादन के विषय में बताया कि इस बार गेहूं प्रति हेक्टेयर 25 से 30 क्विंटल ही निकल पा रहा है जबकि औसत एवरेज 40 से 50 कुंटल होना चाहिए इस बार उत्पादन कम होने की संभावना लग रही है प्लाट डालते समय स्थानीय किसान और बीमा अभिकर्ता उपस्थित रहे बागली तहसील दार राधा महंत ने इस विषय पर बताया कि सभी हलकों के पटवारी को प्लाट डालने के काम में लगा दिया है जल्द ही सभी किसानों के यहां और तमाम हलकों में मुआयना हो जाएगा किसान हरिनारायण, गोकुल बाई, कन्हैयालाल एवं अमर सिंह के खेत से प्लाट निकाले गए!