देवास (नरेंद्र चौहन) हाटपिपलिया अखिल भारतीय चंद्रवंशी बागरी समाज के ऊपर राजपूत समाज के लोगों ने जानलेवा हमला कर जान से मारने की कोशिश की जिससे हाटपिपल्या निवासी भरत बागरी को सिर में गंभीर चोट आने के कारण सिर में 15 टांके आए हैं भरत बागरी का कहना है कि मैं रात करीब 9:00 बजे देवगढ़ चौराहे पर खड़ा था तभी अचानक 10,12 राजपूत समाज के लोग आए और मेरी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी फिर मैंने उनसे जब बोला तो वह लोग मुझे गाली गलौज देने लगे जब मैंने इसका विरोध किया तो उनके साथ कुछ लोग हथियार लेकर थे उन्होंने अचानक मेरे ऊपर हमला कर दिया जिससे मेरे सिर पर गंभीर चोटें आई हैं
इसके बाद वह लोग वहां से भाग गए तब मैंने अपने परिवार और समाज जनों को बोला तब समाज के लोग एकत्रित होकर थाने पर एफ आई आर के लिए गए लेकिन करणी सेना द्वारा थाना प्रभारी के ऊपर दबाव बनाकर झूठी रिपोर्ट कर जो लोग वहां मौजूद नहीं थे उनके भी तीन चार लोगों के नाम लिखवा दिए एवं 307 जैसी गंभीर धारा को ना लगाते हुए साधारण की धाराएं लगा दी जिसका विरोध अखिल भारतीय चंद्रवंशी बागरी समाज के लोगों द्वारा किया गया जिसका आज सोमवार दोपहर 3:00 बजे थाना प्रभारी के नाम सभी समाज के लोग एकत्रित होकर गए एवं झूठा प्रकरण बनाने के विरोध में थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन दिया और थाना प्रभारी से मांग की कि दोषियों को उचित सजा दी जाए एवं 307 जैसी गंभीर धाराओं से दंडित किया जाए क्योंकि भरत बागरी को सिर पर 15 टांके आकर गंभीरचोटे आई है जिसकी छानबीन की जाए एवं 307 धाराएं लगाई जाए एवं निर्दोष लोगों के ऊपर जो प्रकरण दर्ज किया है वह प्रकरण वापस लिया जाए। वहीं अखिल भारतीय चंद्रवंशी बागरी समाज युवा संगठन के वरिष्ठ लोग एवं अखिल भारतीय चंद्रवंशी बागरी समाज के कार्यकारिणी के सदस्य गण मौजूद रहे।














