कन्नौद:मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ तहसील स्तरीय शपथ विधि एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष हीरालाल सूर्यवंशी एवं मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ,बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नोजे के द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्रपट पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर दयाराम मालवीय के द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर की वंदना गायन कर प्रस्तुति दी गई।
मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।
अजाक्स संघ के जिला अध्यक्ष कैलाश मालवीय के द्वारा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन का वाचन कर अजाक्स संघ की मांगों को लेकर क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा को सौंपा।
◼️कन्नौद शासकीय सिविल अस्पताल का नाम डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम किया जाना
◼️शासकीय योजनाओं के लाभ के लिए सामान्य वर्ग की भांति आय की सीमा 8 लाख रुपये वार्षिक हो जिससे सभी वर्ग के बच्चों को लाभ मिल सके। वर्तमान में आय सीमा सामान्य वर्ग के लिए 8 लाख अनुसूचित जनजाति/ अनुसूचित जाति लिए 6 लाख,पिछड़ा वर्ग के लिए 3.5लाख होने से हमारे बच्चों को योजना का लाभ नही मिल पा रहा है। इसे इसी सत्र के लागू करने की मांग की है।
◼️ प्रमोशन में आरक्षण की लम्बित मांग का शीघ्रता से निराकरण विशेष कानून बनाकर किया जाना चाहिए जिससे न्यायालय के चक्कर न लगाना पड़े।
◼️ सतवास ,पानीगांव, हरणगाँव , कुसमानिया में छात्रवासों की मांग।
उक्त मुख्य मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया है।विधायक आशीष शर्मा ने कहां की संविधान भगवान की तरह न्याय करता है। विशिष्ट अतिथि एस एल सोलंकी कुलसचिव द्वारा अजाक्स संघ के उद्देश्य के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नोजे ने कहां की अजाक्स संघ की मांगों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। अजाक्स संघ के देवास जिला अध्यक्ष कैलाश मालवीय, कार्यक्रम आयोजक बिंगलाल चौहान ब्लॉक अध्यक्ष, नंदलाल हरियाली तहसील अध्यक्ष के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। गब्बीलाल हरियाले, रेखा पठारी, राधेश्याम मालवीय, शिवचरण अंगेरिया, पीरूलाल मालवीय, रमेश सिंघल, कु.सोनल कुशराम (राजस्व निरीक्षक), नारायण सिंह मालवीय, विक्रम सिंह मालवीय, सुभाष कौशल, देवी सिंह भार्गव, बाबूलाल मालवीय जेतपुरा, राजेश चौहान, दिलीप सिंह बारिया, महेंद्र सिंह परमार, बाबूलाल मालवीय, जगदीश मालवीय, श्रीमती उषा रावत( वन विभाग), रश्मि पांडेकर, सुनीता कचोली, महेश विरोलिया, रमेश चंद्र चनगेसिया, कैलाश वीरपरा, हेमराज गोखले, श्रीकिशन उएके, रेवाराम संतोष हरीयाले, आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन मोहन भास्कर ने किया राम नारायण गोयल ने आभार व्यक्त किया।
चंचल भारतीय✍️














