अज्ञात कारणों के चलते पति पत्नी ने ज़हर खा कर की आत्महत्या

अज्ञात कारणों के चलते पति पत्नी जहर खा कर की आत्महत्या

सोंनकच्छ (अभय नागर)। देवास जिले की सोनकच्छ तहसील में सोनकच्छ थाना क्षेत्र के ग्राम कराड़िया परी में पति-पत्नी का ज़हर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
सोनकच्छ के ग्राम कराड़िया परी में रहने वाले धर्मेंद्र पिता छोटेलाल जाति बेलदार उम्र 28 वर्ष व अनीता बाई पति धर्मेंद्र जाति बेलदार उम्र 28 वर्ष दोनों पति पत्नी अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी मिलने के बाद दोनो पति-पत्नी को जिला अस्पताल देवास ले जाया गया। जहाँ पर उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।