देवास : देवास उज्जैन रोड पर कल दोपहर दो छात्राओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह दोनों घायल हो गयी, एक को सिर्फ मामूली चोट आई तो वही दूसरी को इंदौर रेफर करना पड़ा।
प्राप्त जानकारी अनुसार कल दोपहर बैरागढ़ में रहने वाली दो छात्राए अपने गांव से GDC कॉलेज आ रही थी वही उज्जैन रोड पर सिंगावदा के पास एक चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमे शिवानी पिता पप्पू जायसवाल व मुस्कान पिता कल्लू शेख घायल हो गयी। पुलिस द्वारा 108 की मदद से ज़िला अस्पताल पहुँचाया गया जिसमें एक के सिर पर चोट आने से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा अभी पूरे मामले की जाँच व वाहन की भी तलाश की जा रही है
