केंद्र सरकार की इजाजत के बिना कहीं भी लॉकडाउन नहीं लगेगा इसी महीने सरकार ने शनिवार का लॉकडाउन खत्म किया था
राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कंटेंनमेंट जोन के अलावा कहीं भी केंद्र सरकार की परमीशन के बिना लॉकडाउन नहीं लगेगा। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होते ही राज्य सरकार ने शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी। इसी 5 अगस्त को नरोत्तम मिश्रा ने ही शनिवारका लॉकडाउन खत्म करने का एलान किया था।
किसी भी जिले में जिला कलेक्टर लॉकडाउननहीं कर सकेंगे, इसके लिए उन्हें राज्य सरकार की परमीशन लेनी होगी। अब सरकार ने साफ कर दिया है कि केंद्र की अनुमति पर ही लॉकडाउन हो सकेगा।
होटल और बार खुलेंगे
अनलॉक 4 की गाइडलाइंस का ऐलान भी कर दिया गया है। अब मध्य प्रदेश में होटल, रेस्टोरेंट और बार भी खुल सकेंगे। साथ ही रिसॉर्ट्स और सिविलियन क्लब भी खोले जाएंगे। आबकारी आयुक्त ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर कहा है कि सभी बार लायसेंस के नवीनीकरण के प्रस्ताव की औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूरी करा ली जाएं।














