न्यायालय का अपमान किया है।मुझसे बदतमीजी की गई है अभिभाषक के द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जाएगी
कन्नौद(चंचल भारतीय) :अभिभाषक संघ कन्नौद द्वारा न्यायालय परिसर से नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय तक आक्रोश रैली निकालकर कलेक्टर देवास के नाम ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में नायब तहसीलदार अविनाश सुनानिया को सौंपकर ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई थी दिनांक 8 सितंबर 2021 को एसडीम प्रिया वर्मा के द्वारा राजस्व न्यायालय में सुनवाई के दौरान अभिभाषक संघ के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व अभिभाषक संघ अध्यक्ष एवं पूर्व शासकीय अभिभाषक दिनेश चंद्र तिवारी से अभद्रता की गई और बोर्ड पियुन के द्वारा वरिष्ठ अभिभाषक दिनेश चंद्र तिवारी को न्यायालय से बाहर निकाल देने का आदेश दिया उस समय अन्य कन्नौद अभिभाषक संघ के अभिभाषक गण उपस्थित थे और पूर्व में अन्य अधिवक्ताओं के साथ भी अभद्रता का व्यवहार किया गया जिस के संबंध में अभिभाषक संघ कन्नौद द्वारा संघ की आपात बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से एसडीएम प्रिया वर्मा के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि उनके डायस की गरिमा के विरुद्ध उक्त आचरण के संबंध में आयुक्त उज्जैन एवं कलेक्टर देवास को ज्ञापन प्रेषित कर यह मांग की गई कि यदि एसडीएम प्रिया वर्मा द्वारा उनके द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के संबंध में शीघ्र क्षमा याचना नहीं की गई तो अभिभाषक संघ कन्नौद द्वारा उनके न्यायालय का बहिष्कार किया जाएगा और उसके पश्चात अनिश्चितकालीन अन्य उचित आंदोलन किया जाएगा उक्त संबंध में अनुविभागीय अधिकारी प्रिया वर्मा के विरुद्ध उचित कार्यवाही हेतु मांग की गई है। ज्ञापन देते समय उपस्थित अभिभाषक संघ के अध्यक्ष केदार पटेल, सुनील वर्मा, भारत भूषण शर्मा, सादिक खान, अजगर अली, राजगोपाल सोमानी, राम प्रसाद यादव, अनिल तिवारी, दाऊद खान, महेंद्र सिंह राठौर, रफीक खोलोरिया, राजेश व्यास, संतोष वर्मा,दीप पटवा, विजय बोहरे, संतोष जयसवाल, घनश्याम वर्मा, ओमप्रकाश बाकलीवाल, सहित कई वरिष्ठ एवं युवा अभिभाषक मौजूद थे।
अभिभाषक संघ कन्नौद ज्ञापन में अभद्रता की बात लिखी गई है। लेकिन माननीय न्यायालय में मुझे उंगली दिखा दिखा कर मुझसे बदतमीजी की गई समझाने पर भी बदतमीजी करने से बाज नहीं आए। माननीय न्यायालय का अपमान किया है मेरे द्वारा भी वैधानिक कार्यवाही के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है- “प्रिया वर्मा ” एसडीएम कन्नौद
