• श्री श्याम कीर्तन में पवित्र ज्योत प्रज्जवलित कर लगाया छप्पन भोग
देवास। ‘‘मेरे घर आजा तोहे लाड़ लड़ाऊ, माखन मिश्री का भोग लगाऊं”। ‘‘पलके ही पलके बिछाएंगे, जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे”। ‘‘सांवरे की महफिल को सांवरा सजाता है”। ‘‘हारा हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है, जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है”। ‘‘क्यूं घबराऊं मैं मेरा तो श्याम से नाता है”। जैसे सुमधुर श्री श्याम भजनों की प्रस्तुति मध्य भारत के प्रसिद्ध का भजन गायक एवं श्याम प्रेमी श्री द्वारका मंत्री ने अर्जुन नगर देवास में कारपेंटर परिवार (भौंरासा वाले) के नए मकान के गृह प्रवेश एवं स्व. लक्ष्मीनारायण कारपेंटर, परमानंद कारपेंटर एवं विष्णुप्रसाद कारपेंटर की माताजी सजनबाई कारपेंटर की 90 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर आयोजित श्री खाटू श्याम महाकीर्तन में दी। कार्यक्रम देवास महाराज श्रीमंत विक्रम सिंह पवार साहब, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजीव खंडेलवाल, पूर्व महापौर श्री सुभाष शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री ओम जोशी के आतिथ्य में हुआ। इस दौरान श्री मनीष सोलंकी, श्री प्रतीक जोशी, श्री मनोहर जाधव, श्री राजकिशोर यादव, श्री दिनेश गुप्ता, भौंरासा से श्री अनिल चावड़ा, श्री प्रकाश मंत्री, श्री नरेंद्र माली, श्री हेमंत चौरसिया भी उपस्थित थे। साथ ही इस दौरान बड़ी संख्या में परिवाजन, श्याम प्रेमी उपस्थित थे। कीर्तन में कारपेंटर परिवार के वरिष्ठजनों ने अतिथियों एवं कलाकारों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरूआत बाबा श्री खाटू श्याम की पवित्र ज्योत के प्रज्जवलन के साथ हुआ। श्री श्याम प्रभु को चुरमा तथा छप्पन भोग लगाया गया। बाबा का आकर्षक श्रंगार सभी के मन को मोह रहा था। श्री गणेश वंदना के साथ भजनों की प्रस्तुति प्रारंभ हुई। प्रभु श्री श्याम के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति पर श्याम प्रेमी श्रोता देर रात तक झुमे।
‘‘मैं गुड़िया तेरे आंगन की” भजन पर मातृशक्ति की आंखे हुए नम
भजन गायक श्री द्वारका मंत्री ने बेटियों पर आधारित गीत ‘‘मैं गुड़िया तेरे आंगन” की प्रस्तुति दी तो कार्यक्रम में उपस्थित सभी मातृशक्ति की आंखे नम हो गई और वे अपनी विदाई की बेला को यादकर रोने लगी। वहीं कीर्तन में उपस्थित बहनों के भाई व बेटियों के पिता भी अपने को भावुक होने से नहीं रोक पाए। इस भावुक क्षण को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे बेटी/बहन अभी अपने मायके से सुसराल को जा रही हो।
‘• ‘बृज की होली राधा-कृष्ण के साथ खूब खेली होली”
श्याम कीर्तन के दौरान फाग उत्सव मनाया गया। जिसमें ‘आज बिरज में होली रे रसिया’ भजन पर राधा-कृष्ण बन कर आए कलाकारों ने वहां उपस्थित सभी श्याम प्रेमियों के साथ फूलों की होली खेली। पूरा दृश्य ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो भगवान श्री कृष्ण राधा रानी के साथ यहां आ गए हो और देवास वालों के साथ होली खेल रहे हो।
• माताजी का केक काटकर मनाया जन्म दिन
कार्यक्रम में माताजी सजनबाई कारपेंटर का जन्म दिन केक काटकर मनाया। माताजी ने अपने सभी पुत्रों, पौतों, बहुओं, परिवारजनों को आशीर्वाद दिया।
