टोंकखुर्द (विकेश जैन)। बुधवार को नगर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक सिंह को ज्ञापन सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में बताया कि तहसीलदार टोंकखुर्द ने एक आदेश जारी किया है कि मतदाता सूची का कार्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेगी। लेकिन ऐसा होना संभव नहीं है। हम मानदेय मान सेवी हैं। जिसके कारण गैर आई सी डी सी के कार्य बगैर प्रोत्साहन राशि के करते ही हैं। लेकिन हम कार्यकर्ता मतदाता सूची का कार्य नहीं कर सकते। हमारा मतदाता सूची में नाम दिया गया है। और उसी समय उसी तारीख मैं हमारी आंगनवाड़ी मैं महिला बाल विकास से सर्वे का कार्य भी दिया गया है। अब एक समय में हम दो कार्य कैसे कर सकते हैं। इसी कारण हम मांग करते हैं की कार्यकर्ताओं का मतदाता सूची कार्य से नाम हटाया जाए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक सिंह तहसीलदार व नगर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।














