देवास। आजादी के अमृत महोत्सव एवं आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय सेवाएं विभाग, भारत सरकार के निर्देश से त्योहारी सीजन को देखते हुए क्रेडिट आउटरीच कैंपेन का आयोजन शुक्रवार 22 अक्टूबर को प्रात: 11:30 बजे होटल खेड़ापति इंटरनेशनल में बैंक ऑफ इण्डिया के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी हितग्राहियों एवं ग्राहकों के बीच केन्द्र एवं राज्य सरकार प्रायोजित योजनाओं के अंतर्गत जन समुदाय, किसानों, उद्यमियों तथा व्यवसायियों तक ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित कर इस आर्थिक मंदी के दौर में आर्थिक गतिविधि को तीव्रता प्रदान करना था। इसके साथ ही ग्राहकों को वित्त-पोषण की विभिन्न योजनाओं जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह को बैंक लिंकेज, पथ-विक्रेताओं हेतु पीएम स्वनिधि, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग स्थापित करने हेतु प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम-पीएमईजीपी, छोटे व्यवसायियों हेतु मुद्रा योजना, सामाजिक या भौगोलिक रूप से पिछडे वर्ग एवं महिलाओं हेतु स्टेन्ड अप इॅण्डिया योजना तथा अन्य विभिन्न भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं में ऋण वितरण किया। आउटरीच कार्यक्रम 16 अक्टूबर, 2021 से प्रारम्भ हो कर 15 नवम्बर तक मनाया जायेगा। बैंक ऑफ इण्डिया के आंचलिक प्रबंधक आर.के.गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जन समुदाय को विभिन्न ऋण योजनाओं जैसे केसीसी, पीएम स्वनिधि, स्व-सहायता समूह, आवास एवं वाहन ऋण, कृषि आधारित उद्योग स्थापित करने एवं सामाजिक सुरक्षा योजना जैसे प्रधानमंत्री जन-धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम की सुगम ओर त्वरित जानकारी उपलब्ध कराने के लिये विभिन्न बैंकों के स्टॉल लगाए गये जिसके माध्यम से उपरोक्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी जन समुदाय को उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के तहत जिले भर से योजनाओं से लाभ प्राप्त लगभग 300 हितग्राहियों और ग्राहकों ने भाग लिया। अग्रणी जिला प्रबंधक अरविंद रंजन ने बताया कि कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्थित सभी बैंक शाखाओं को लगभग कुल रूपये 122 करोड़ का लक्ष्य दिया हैं। अभियान के दौरान अभी तक 415 हितग्राहियों को कुल ऋण स्वीकृति रू. 21.49 करोड़ प्रदान की एवं 362 हितग्राहियों को रू. 14.85 करोड़ का ऋण संवितरित किया गया। अभियान के दौरान अभी तक बैंक ऑफ इण्डिया को लगभग कुल रूपये 28 करोड का लक्ष्य दिया हैं। अभी तक 70 हितग्राहियों को कुल ऋण स्वीकृति रू. 8.49 करोड प्रदान की गई एवं 62 हितग्राहियों को रू. 2..75 करोड़ का ऋण संवितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न बैंकों/संस्थाओं के 22 स्टॉल्स के माध्यम से त्वरित जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गयी। विधायक गायत्री राजे पवार ने अपने उदबोधन में कहा कि भारत सरकार की सभी योजनाओं का लाभ ले कर आर्थिक विकास में सहयोग दें एवं अपना जीवन स्तर बेहतर बनायें। कार्यक्रम अपर कलेक्टर महेन्द्र कवचे, नगर निगम आयुक्त, विशाल सिंह, आंचलिक प्रबंधक, बैंक ऑफ इॅण्डिया, आर. के. गुप्ता, उप आंचलिक प्रबंधक, विनय कुमार सिंह, महाप्रबंधक, मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक, एम.के. मित्तल, जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड, अविनाश तिवारी ने विषेष रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम में विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंको के अधिकारीगण, स्टॉफ, जिला पंचायत, नगर निगम एवं एसआरएलएम स्टाफ का भी उल्लेखनीय योगदान रहा। अंत में अग्रणी जिला प्रबंधक अरविंद रंजन ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।

















