नेवरी (नरेंद्र चौहान)। आगामी त्योहार होली एवं घुलंडी साथ ही नेवरी में लगने वाला सप्तमी के मेले को लेकर नेवरी चौकी परिसर पर शांति समिति की मीटिंग रखी गई।
मीटिंग में थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती एवं नेवरी चौकी प्रभारी एसएस मीणा विद्युत मंडल सुपरवाइजर रुपेश पहाड़े जनपद प्रतिनिधि नवीन पाटीदार डॉक्टर जगदीश जोशी पूर्व सरपंच त्रिंबक राव बर्वे अशोक शर्मा सज्जन सिंह मालवीय आदि गांव के वरिष्ठ लोग शांति समिति की मीटिंग में उपस्थित रहे एवं होलिका दहन एवं मेले को लेकर सभी ने अपनी अपनी बातें रखी एवं चौकी प्रभारी से निवेदन किया कि असामाजिक तत्वों की वजह से त्योहारों एवं ने हुड़दंग ना हो इसको लेकर मेले समिति का गठन करने के लिए कहां एवं पुलिस प्रशासन से निवेदन किया है कि मेले एवं घुलंडी के दिन प्रशासन उपस्थित रहे एवं शांतिपूर्वक सभी से त्यौहार मनाने के लिए कहा गया।














