आज निकलेगी बाबा चिंताहरण महादेव की भव्य बारात

देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शिवरात्रि के एक दिन पहले आज 10 मार्च को श्री राम मंदिर अखाड़ा रोड देवास से बाबा चिंताहरण महादेव की भव्य बारात दोपहर 3:00 बजे प्रारंभ होगी जो शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरेगी। बारात के बाद सायं 6 बजे से भोजन प्रसादी का आयोजन भी रखा गया है। अतः आप सभी से निवेदक डॉ शैलेन्द्र सिंह गौड़ , यश दरबार व आयोजक-संस्था जय भोले निवेदन करते हे की सपरिवार भोले बाबा की बारात में बाराती बनकर आमंत्रित हो।