• आज जिले में 32 शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओ में होगा कोरोना का टीकाकरण
देवास। कोविड -19 टीकाकरण के अंतर्गत 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का 01 अप्रैल से टीकाकरण प्रारंभ हो गया है। अब 45 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण करवा सकता है। शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है। जबकि निजी स्वास्थ्य संस्थाओं में 250 रूपए में यह वैक्सीन लगवाई जा सकती है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी शर्मा ने बताया कि आज दिनांक 3 अप्रैल 2021 शनिवार को 32 शासकीय स्वास्थ्य संस्था में जिला मुख्यालय (शहर) में केवल मल्हार स्मृति मंदिर देवास, तथा जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमलाताज ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाईजगवाड़ा,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोरासा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोबराधीरा ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डबलचौकी ,उपस्वास्थ्य केंद्र ओंकारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमला ,सिविल अस्पताल हाटपिपलिया ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमलापुर,उपस्वास्थ्य केंद्र अगुरली ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोहारदा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करनावद , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजनास ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खातेगांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमानिया , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बावड़ीखेड़ा ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पानीगांव , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपलरावा,उपस्वास्थ्य केंद्र चापड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर, उपस्वास्थ्य केन्द्र पोलाखाल , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुंजापुरा ,उपस्वास्थ्य केन्द्र रातालातराई ,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतवास ,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनकच्छ ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदयनगर,उपस्वास्थ्य केन्द्र पांडुतालाब , विजयगंज मंडी उपस्वास्थ्य केन्द्र टपासुकलिया ,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरगाँव में निःशुल्क टीकाकरण होगा।
कोविड -19 टीकाकरण प्रातः 9.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है।
