देवास : भाजपा जिला कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला देवास की जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की कामकाजी बैठक संपन्न हुई।
जिला मीडिया प्रभारी सतीश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश द्वारा आगामी आयोजित होने वाले कारक कार्यक्रमों के संबंध में युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उज्जैन संभाग प्रभारी आदरणीय गंगा पांडे, भाजपा देवास के यशस्वी जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, भाजपा जिला प्रभारी गोपाल आचार्य, जिला महामंत्री भाजपा राजेश यादव ने युवा कार्यकर्ताओं को विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन किया ।
प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा पांडे ने बताया कि कोई भी काम अगर योजना के साथ किया जाए तो बेहतर परिणाम आते हैं, युवा मोर्चा पर संगठन कार्य की बड़ी जिम्मेदारी होती है, जिसके फलस्वरूप समाज एवं संगठन का विश्वास जीतना एवं संगठन द्वारा जो भी कार्य हमें मिले उसे कड़ी मेहनत करके शत-प्रतिशत परिणाम देना मोर्चा कार्यकर्ता की पहचान है ।
जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी पदाधिकारियों को मोर्चे में दायित्व देकर संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है, प्रत्येक कार्यकर्ता को इस बात जोड़ देना है जोर देना चाहिए कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी निष्ठा के साथ संपादित करना है, युवा मोर्चा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उद्देश्य लेकर समाज के बीच जाए पार्टी में नए लोगों को जोड़ें, अपने कार्य से सर्वस्पर्शी बने और प्रत्येक भूत के हर युद्ध को जोड़ने का कार्य करें । युवा मोर्चा संगठनात्मक कार्य करने में सदैव उत्कृष्ट रहा है आवश्यकता है कि हम नवाचार के साथ संगठन कार्य का विस्तार करें ।
जिलाध्यक्ष राम सोनी ने कहा कि मोर्चा कार्यकर्ता की समाज में एक अलग पहचान होती है एवं संगठन कार्य को पूर्ण रूप से समाज के बीच में पहुंचाना प्रत्येक युवा मोर्चा कार्यकर्ता का नैतिक दायित्व एवं कर्तव्य है ओर आप सभी मोर्चा जिला देवास की ओर से आशास्वत करता हूं कि युवा मोर्चा जिला देवास संगठन की कसौटी पर सदैव खरा उतरेगा ।
इस दौरान पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जुगनू गोस्वामी , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयवर्धन जोशी ,काशी सरोठिया, सतीश बैरागी एवं युवा मोर्चा जिला देवास के सभी पदाधिकारीगण ,मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा सह कोषाध्यक्ष अनिल चावड़ा ने किया एवं आभार आभार युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रीतम सिंह सोलंकी ने माना ।
