इंडेक्स के नाम हुआ टी ट्वेन्टी का खिताब,खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

20 ओवर में 144 पर ही सिमट गई राउ की टीम

बागली: पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में खेली गई क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल मुकाबला राहु क्रिकेट एकेडमी व इंडेक्स क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। राउ ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया, इंडेक्स ने 20 ओवर में 148 रन बनाए जिसमें तरुण सेनानिये ने 40 व जय सिंह ने 32 रनों का योगदान दिया। संजू पटेल ने तीन विकेट लिए। जिसके जवाब में राऊ की टीम 20 ओवर में 144 पर ही सिमट गई। अरविंद चौधरी ने 49 रनों की उम्दा पारी खेली।तरुण ने दोहरा प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट भी लिए एव.मेन ऑफ द मैच रहा।मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर डिवीजन के सचिव देवासिष निलोसे एव.उपाध्यक्ष चंदू राँव शिंदे थे।खिलाड़ियों की शानदार जीत पर इंडेक्स क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष सुरेश भदौरिया एवं. वाईस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया ने बधाई दी।इस दौरान इन्डेक्स एकेडमी के महेंद्र चौधरी व अन्य सदस्य भी मोजूद रहे।अंत मे आभार एकेडमी के मुख्य कोच अंजन हलधर ने माना।

?️उत्तम आचार्य