मध्यप्रदेश का इंदौर शहर लगातार चौथी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बन गया है। दूसरे नंबर पर गुजरात का सूरत और् तीसरे नंबर पर नवी मुंबई चुना गया है।केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने इसका ऐलान किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी ने स्वच्छ महोत्सव कार्यक्रम के तहत उन लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की जिन्होंने स्वच्छ भारत अभियान में अहम भूमिका निभाई। बता दें, सबसे पहले सर्वेक्षण में देश के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार मैसूर को मिला था। उसके बाद से इंदौर लगातार तीन साल तक (2017, 2018, 2019) में शीर्ष स्थान पर रहा था।स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में मध्य प्रदेश के चार शहर टॉप 20 में शामिल हुए हैं। इसमें पहले नंबर इंदौर शहर रहा है। सातवें नंबर पर भोपाल, 13वें पर ग्वालियर और 17वें पर जबलपुर रहा है।
टॉप 10 शहरो की लिस्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप एस. पुरी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 के पुरस्कार वितरित करेगे । इसमें मध्यप्रदेश को 10 पुरस्कार मिलेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह और नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया भी शामिल होंगे। भारत सरकार द्वारा दी गई सूचना के अनुसार स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में यह पुरस्कार नगरपालिक निगम इंदौर, जबलपुर, बुरहानपुर, रतलाम, उज्जैन, नगरपालिका परिषद सिहोरा जिला जबलपुर, नगरपालिक निगम भोपाल, नगर परिषद शाहगंज जिला सीहोर, नगर परिषद कांटाफोड़ जिला देवास और छावनी परिषद महू केंट को मिलेंगे।














