देवास। कल मंगलवार को शहर के एमजी रोड पर ईमानदारी की एक मिसाल देखने को मिली जहाँ पर अपनी बहन की शादी हेतु खरीदी करने के लिए आये जिले के आगरोद निवासी व्यक्तियो के द्वारा रिपेयर के लिए लाए गए सोने के बाजूबंद को एक पतासे की दुकान पर भूल गए जिसके बाद पतासे वाले द्वारा उनको यह बाजूबन्द सही सलामत लौटाया गया।
दरसल मंगलवार को देवास जिले के आगरोद के ग्राम उपड़ी घाट के कृष्णा राठौर पिता शैतान सिंह अपनी बहन की शादी की खरीददारी करने शहर आए थे। जहाँ वो अपने साथ करीब 3 तौले का सोने का बाजूबन्द भी रिपेयर कराने के लिए अपने साथ लाये थे। जिसकी कीमत तकरीबन 1.5 लाख रूपए है। जिसे वह खरीददारी करते वक़्त शहर के एम. रोड स्थित सुभाष चौक पर बाबूलाल जैन की पतासे की दुकान पर भूल गए। और वहां से चले गए। जिसके बाद मंगलवार को रात को उन्हें बाजूबन्द के खो जाने की याद आई, जिसके बाद उन्होंने अपने रिश्तेदारों से बात की और बाजूबन्द नहि मिलने पर उसे खोजते खोजते एम. रोड स्थित बाबूलाल जैन की पतासे की दुकान पर पहुँचे परंतु उस समय तक बाबूलाल जी अपनी दुकान बंद करके जा चुके थे। जिसके बाद अगले दिन 8 दिसम्बर को वहा मौजूद लोगो से बाबूलाल को पता चला की आभूषण के मालिक उसे खोजते हुए आये थे। जिसके बाद बाबूलाल जी ने उनके मोबाइल नंबर लेकर बात की और तुरंत कहा कि आप आपका सोने का आभूषण मेरे यहाँ भूल गए थे। वह मेरे पास सुरक्षित है आओ और लेकर जाए। जिसके पश्चात बाबूलाल जी ने बाजूबन्द को सही सलामत हालात में लौट दिया।
