उज्जैन रोड के फोरलेन निर्माण के कारण कई मकान हटेंगे…..

• उक्त मकान की जगह अन्यत्र स्थान पर भूमि उपलब्ध कराई जाए , कलेक्टर को दिया आवेदन

देवास। उज्जैन रोड़ पर बनने वाले फोरलेन में कई गरीबों के मकान हटेंगे। उक्त मकान की जगह अन्यत्र स्थान पर भूमि उपलब्ध कराए जाने को लेकर ग्राम पंचायत नागुखेड़ी के निवासी मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे और कलेक्टर को आवेदन दिया। जनपद सदस्य महेन्द्र व्यास ने बताया कि देवास से उज्जैन तक फोरलेन बनना स्वीकृत हुआ है। उज्जैन रोड़ पर ही शहरीय सीमय से लगे ग्राम नागुखेड़ी के करीबन 30 परिवार निवास करते है। जिनके मकान वर्तमन में वहां बने हुए है। फोरलेन निर्माण के कारण सभी के मकान उक्त स्थान से हटाये जायेंगे। इन लोगों के पास रहने की अन्यत्र कोई जगह भी नही है। सभी निवासी गरीब तबके से आते है। शासन द्वारा सभी को मुआवजा राशि भी नाम मात्र की दी गई है। जिससे वे जमीन खरीदकर मकान भी नही बना सकते। श्री व्यास ने बताया कि ग्राम नागुखेड़ी में स्थित शासकीय भूमि के सर्वे क्रमांक 1 जो की वर्तमान में रिक्त पड़ी हुई है। उस स्थान पर सभी ग्रामीणों को बसाए जाने हेतु भुखण्ड आवंटित किया जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम नागुखेड़ी वासी उपस्थित थे।