उज्जैन रोड ब्रिज पर हुआ हादसा ,बाइक चालक की हुई मौत

देवास। उज्जैन रोड ब्रिज पर सुबह लगभग करीब 6 बजे राजेश यादव (45) निवासी गवली मोहल्ला खेत से प्रतिदिन की तरह सब्जी लेकर मण्डी की और जा रहे थे उसी दौरान जानकारी अनुसार किसान को उज्जैन रोड़ ब्रिज पर किसी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी जिसमें उन्हें गंभीर चोटे आई जिस पर तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव को मृतक के परिजन को सौप दिया गया।