कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई संगीतमय श्री राम कथा बिजवाड मे

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)विजेश्वर धाम बिजवाड़ में आज से सात दिवसीय श्री राम कथा आरंभ हुई सर्प्रथम विजेश्वरी माता मंदिर में पंडित कथावाचक कमलेश जी शास्त्री का बिजवाड सरपंच विक्रम सिंह गौड व्दारा साफा बांध कर स्वागत किया गया, उसके बाद विजेश्वर महादेव मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई

व्यासपीठ से पंडित कमलेश जी शास्त्री ने कहा जीवन को सुखमय बनाना है तो भगवान के चरण और भगवान के आचरण का हमेशा अनुसरण करना ही पड़ेगा अर्थात धार्मिक आयोजनों में अपने आपको तन-मन-धन से जोड़ दो जहां भी दैवीय कार्यक्रम हो वहां अपने-अपने स्तर से अपना सहयोग प्रदान कर देना चाहिए परिस्थिति चाहे जो भी हो, पर हमारे जीवन में मर्यादा बनी रहे यही राम कथा हैं सुख दुःख तो जीवन के आधार हैं जो हमें जीवन जीना सिखाते हैं प्रमोद जी व्यास ने सपत्नीक व्यासपीठ की पूजन अर्चना की इस अवसर पर दिनेश जी व्यास बृजमोहन व्यास गजेंद्र व्यास विवेक तिवारी शिक्षक तिवारी सरपंच विक्रमसिंह ओम खंडेलवाल लोकेंद्रसिंह रमेश जायसवाल रामभरोस जीवन परिहार कल्याण सिंह आदि सहित श्रद्धालुजन उपस्थित थे