कांटाफोड(बालकृष्ण शर्मा) – रविवार को ब्लाक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महापुरुषों की जयंती तथा पुण्यतिथि मनाई कार्यक्रम मे सर्वप्रथम पहले गृह मंत्री लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रति वर्ष यह आयोजन महात्मा गांधी चौराह पर होता था मगर आचार संहिता के चलते इस वर्ष कांग्रेस कार्यालय पर सिर्फ पुष्प माला पहनाकर पुण्य तिथि एवम जयंती मनाई गई
कार्यक्रम के दौरान पीसीसी सदस्य मनोज होलानी, ब्लाक कांग्रेसअध्यक्ष राजाराम यादव, श्रीनिवास तिवारी, मुकेश राठौर, ब्रजमोहन तिवारी, रामेश्वर शर्मा, कैलाश अमोदिया, शिव पहलवान, रमेश यादव, अर्पित जायसवाल, शैलेश तिवारी, ललीत सोनी आदि उपस्थित थे।














