कृषि भूमि पर कब्जे के लिये परेशान हो रही दलित विधवा महिला कलेक्टर को शिकायत करते हुए कब्जा दिलाने की मांग

देवास। विधवा महिला गीता बाई पति स्वर्गीय अभय शंकर कृषि भूमि पर कब्जे के लिये परेशान हो रही है। प्रशासन की दहली पर चक्कर काट रही है। विधवा दलित महिला गीताबाई ने कलेक्टर को शिकायत करते हुए कहा है कि नगरीय तहसील देवास द्वारा पारित आदेश अनुसार मेरी कृषि भूमि देवास सीनियर मल्हार रोड टोडी हल्का नम्बर 39 ग्राम देवास सीनीयर में सर्वे नम्बर 730/1/2 , 740/1 , 741/1 , 742/1 रक्बा 0.506 हेक्टर भुमि में से मुझे रक्षा 0.063 हेक्टर भुमि पर राजेन्द्र कुमार पिता कन्हैयालाल सोनी 130 , सुभाष चौक से मुझे कृषि भूमि का तहसीलदार द्वारा कब्जा दिलाया गया हैं। छगन पिता लक्ष्मी नारायण प्रजापत निवासी मल्हार रोड टोडी देवास द्वारा मुझे 130 वर्ग फीट भूमि पर ईट डालकर कब्जा की गई भूमि का कब्जा नहीं मिला हैं। पश्चिम में 500 फिट भूमि पर ईट रखकर बाथरूम बनाकर जो अवैध कब्जा किया। उसका भी कब्जा नहीं मिला है। कमल पिता लक्ष्मीनारायण निवासी मल्हार रोड टोडी देवास द्वारा भुमि पर 4 फिट & 30 फिट = 120 फीट मकान की गेलरी निकाल कर अवैध कब्जा किया गया एवं किशन लाल पिता नंदराम प्रजापति निवासी मल्हार रोड टोडी देवास मेरी कृषि भूमि पर रक्बा 1000 वर्ग फीट पर पेड लगाकर अवैध कब्जा किया गया हैं। संदर्भित आदेश अनुसार मुझे आज दिनांक तक कब्जा नहीं मिला हैं। कब्जा मुझे राजेन्द्र पिता कन्हैयालाल सोनी की तरफ 0.063 हेक्टर कब्जा मुझे दिलाया गया, बाकि कब्जा मुझे नहीं दिलाया गया।
तहसीलदार के निर्देश की भी की जा रही अवहेलना
शासकीय नियम अनुसार सीमांकन कराने के पश्चात धारा 250 का आदेश पर तहसीलदार महोदय तहसील नगरीय क्षेत्र देवास के पारित आदेश जो पत्र के साथ संलग्न है। उक्त आदेश अनुसार विधवा गीताबाई को पैत्रिक कृषि भूमि का कब्जा लखन पुरविया आर . आई . वृत्त क्रमांक 1 द्वारा नहीं दिलाया गया, जबकि लखन पुरविया आर . आई . को तहसीलदार ने पारित आदेश अनुसार कृषि भुमि पर आकर वहां उपस्थित रहकर कब्जा दिलाने हेतु निर्देश दिया । किन्तु थोडी देर बाद आर . आई . साहब लखन पुरविया बिना कब्जा दिलाये मौके से चले गए । राजस्व निरिक्षक द्वारा न्यायालय तहसीलदार महोदय के आदेश का पूर्ण रूपेण पालन नहीं किया हैं। जिसके कारण विधवा हरिजन प्रार्थीया परेशान है । गीताबाई ने कलेक्टर शिकायत करते हुए कहा कि उसे पैत्रिक कृषि भुमि का कब्जा नहीं मिलने से उसकी एवं पुत्र हेमचन्द मेरी मानसिक एवं आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। अत: उसे पैत्रिक कृषि भुमि पर से छगन पिता लक्ष्मीनारायण , कमल पिता लक्ष्मीनारायण एवं किशन लाल पिता नन्दराम का अवैध कब्जा भूमि से हटाये जाकर उसे कब्जा दिलवाया जाये।