केन्द्र और राज्य की योजनाओं के हितग्राहियों का किया सम्मान

गरीबों के चेहरे पर मुस्कुराहट सम्मान लाना भाजपा सरकार का लक्ष्य है : राजेश चौहान

कन्नौद: नगर परिषद में आयोजित कार्यक्रम में गरीबों के हित के लिए बनाई गई योजनाएँ संचालित को लेकर सम्मान समारोह रखा गया जिसको लेकर भाजपा के नगर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने पिछली सरकार ने जिन योजनाओं को बंद कर दिया था, उन्हें पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। राजेश जोशी नगर परिषद चुनाव प्रभारी, राधेश्याम खत्री, अनोखी लाल चौहान ने भी अपने संबोधन में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। डॉ विजय गुर्जर मंडल अध्यक्ष के द्वारा अपने संबोधन में कहा कि लॉक डाउन की परिस्थितियों से छोटे-छोटे काम धंधा करने वाले के धंधा व्यापार चौपट हो गए थे मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने स्ट्रीट वेंडर योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभ पहुंचा कर योजना अत्यंत कारागार सिद्ध हुई है केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री आवास योजना, संबल योजना, दिव्यांग पेंशन, किसान कल्याण निधि, गणवेश वितरण योजना के बारे में सरकार की उपलब्धियां को बताया। कार्यक्रम में पवन राव, सुदामा राव, सुभाष बानीबाल ,मुन्ना बाबा, मिश्रीलाल राव, को हितग्राही को पुष्पमाला शाल श्रीफल वह अंग वस्त्र से सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश टाइगर ने किया, समाजसेवी ओम अग्रवाल, मदनलाल चौहान, अयूब बाबा पार्षद, गोलू पार्षद, आदि लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का आभार पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद राजेश चौहान ने प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य है गरीबों के चेहरे पर मुस्कुराहट सम्मान दिलाना है

चंचल भारतीय✒️