• घूरने की बात को लेकर हुई चाकूबाजी
देवास। शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत क्षेत्र कैलादेवी रोड के चौराहे पर देवी चौपाटी के पास एक बालक पर सरेआम चाकूबाजी की घटना हुई। बताया जा रहा है कि चाकू लगने से युवक गंभीर घायल हुआ घायल युवक लगभग 15 मिनट तक वही पडा रहा जिसके बाद उसे उपचार के लिए देवास के ही निजी अस्पताल ले जाया गया जहाँ से उसे इंदौर रेफर करने को कहा गया प्राप्त जानकारी अनुसार घायल बालक का नाम मंजीत पिता वीरेंद्र सिंह बैस निवासी आदर्श नगर बताया जा रहा है। वही जानकारी अनुसार युवक पर तीन लोगों ने चाकू से हमला किया था , जानकारी अनुसार पुलिस ने एक आरोपी रोहित मिश्रा को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पता चला कि चौपाटी पर एक दूसरे को घूरने एवम आंख दिखाने की बात को लेकर मारपीट हुई , मामले में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।
