कांटाफोड़(बालकृष्ण शर्मा) -खंडवा लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल की जीत ओर भाजपाइयों की खुशी का ठिकाना नही रहा। मंगलवार को परिणामों से उत्साहित नगर तथा क्षेत्र के भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे ने कहा कि भाजपा की प्रचंड से जीत का सम्पूर्ण श्रेय समस्त कार्यकर्ताओं को जाता है कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम बियानी, सुशील पसारी, सत्यनारायण तिवारी बंधु,सुनील राठौर,संतोष चौबे, रतनलाल गोमलाडू, सत्यनारायण शर्मा, छोटू पटेल, पवन उपाध्याय, शंकर गोमलाडू,कुंदन अस्के, शेंकी भाटिया, योगेश पटेल, राज टुटेजा, प्रिंस भाटिया,आशीष तिवारी, मनीष मालवीया, राजा तिवारी, जीतू वर्मा , मंसुर ठेकेदार सहित बडी संख्या मे भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। जो ढोलक की थाप पर थिरकते नजर आए।














