देवास। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मोतीबंगला क्षेत्र में स्थित सांवरिया मार्केट में आज सोमवार को तकरीबन 11 बजे गोलीकांड हुआ।
प्राप्त जानकारी अनुसार साँवरिया मार्केट में मेंटेनेंस करवाने को लेकर अजय विजयवर्गीय जो की एक प्रॉपर्टी ब्रोकर हे उनका विवाद गौतम जाधव नाम के व्यक्ति के साथ में विवाद हुआ था। जानकारी अनुसार गौतम जाधव द्वारा पैसो की मांग की जा रही थी और विवाद लगभग 15 दिनों से चल रहा था
जिसकी की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फरियादी से बात कर प्रकरण को जांच में लिया है। मामले में फरियादी अजय पिता सत्यनाराण निवासी मोतीबंगला ने आरोपी गौतम जाधव पर कट्टे से गोली चलाने के आरोप भी लगाए हैं।
कोतवाली थाना पुलिस ने फरियादी अजय की रिपोर्ट पर आरोपी गौतम पर विभिन्न धाराओ में प्रकरण दर्ज कर लिया है एवं मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली पुलिस द्वारा बताए गए अनुसार गोली चलाने जैसे कुछ पुख्ता साक्ष्य तो नहीं मिले है। परंतु फरियादी के कहे अनुसार की उसके उपर गोली चलाई गयी है जिसकी पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।














