देवास। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ द्वारा जनवरी 2021 से दिसंबर 2021 तक जो कृषि अधिकारी, कर्मचारी व स्टॉफ सदस्य सेवानिवृत्त हुए है उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। उक्त समारोह बालगढ़ रोड़ स्थित बीज निगम कार्यालय में 5 जनवरी को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। समारोह में मप्र ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के प्रांत अध्यक्ष मनोहर गिरी मुख्य रूप से उपस्थित होंगे। समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारी के साथ कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील कृषि उपसंचालक आरपी कनेरिया, ग्रामीण कृषि विस्तार संघ जिलाध्यक्ष छगनलाल पिपलोदिया, विपिन शिवहरे, उमेश रजावत, युवा कृषक धर्मेन्द्र सिंह राजपूत, डॉ. मोहम्मद अब्बास, प्रांतीय सचिव विक्रम सिंह ठाकुर, विक्रम सिंह ठाकुर, संजय शर्मा, सलीम खान आदि ने की है।














