गढ़ाकोटा के शहीद साबूलाल की समाधि स्थल के समक्ष किया कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ने ध्वजारोहण

गढ़ाकोटा(सागर)। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर सुबह 9:00 बजे नदीपार स्थित साबूलाल हाई स्कूल स्थित शहीद साबूलाल जी की समाधि पर राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में नगर के कांग्रेसिजनों,गणमान्य नागरिकों एवं स्कूल के समस्त स्टाफ की गरिमापूर्ण उपस्थिति में कांग्रेस सेवादल ग्रामीण सागर के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ने ध्वजारोहण किया।


ध्वजारोहण उपरांत उपस्थित सभी लोगों ने जनगण मन का गायन किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के उपरांत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र तथा शहीद साबूलाल जी की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित की ।


इस अवसर पर नगर से अमित सोनी वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द विश्वकर्मा, नितिन साहू,नीलेश दुबे ,कांग्रेस सेवादल के जिलाउपाध्यक्ष उमेश तिवारी, जिला महासचिव डॉ जावेद खान,जिलाकोषाध्यक्ष पंकज पाटकर,सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया लाल पटेल,ब्लॉक अध्यक्ष मजीद खान,कांग्रेस गढ़ाकोटा मण्डलम अध्यक्ष सेठ आदेश जैन,कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी रहे कमलेश साहू ,वरिष्ठ कांग्रेसी शम्भू दुबे,राजाराम बड्डा,लक्ष्मी कोरी,मोती लड़िया,अली मोहम्मद,बलदाऊ सोनी,जावेंद उर्फ मयूर खान,पप्पू पटवा,दामोदर पटेल,युवा कांग्रेसी कमलेश शाक्य,नगराध्यक्ष युवक कांग्रेस राजा करोसिया सहित साबूलाल शाला के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा पुलिस बल ने स्वतंत्रता दिवस के समारोह में अपनी गरिमापूर्ण उपस्थिति ही।