आरक्षक को चप्पल मारने का अधिकार नहीं, जिम्मेदारों के विरुद्ध भी कार्यवाही हो
देवास । दिनांक 28 12 2021 को सयाजी द्वार पर वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस व नगर निगम अमले द्वारा मास्क ना पहनने पर जागृति माधवानी मिश्रा के साथ शासकीय दल द्वारा जो व्यवहार किया वह उचित नहीं है । मास्क ना पहनने पर व्यक्तियों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार न किया जाए । इसी विषय को लेकर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रोशन रायकवार के नेतृत्व में काग्रेस जनों ने एक ज्ञापन कलेक्टर के नाम दिया। जिसमें मांग की गई कि जनता के साथ समझाइश के साथ अभियान चलाए जावे ।
क्योंकि सत्ताधारी दल की जिले भर में 2 दिन पूर्व रैली हो रही थी उसमें किसी तरह की कार्यवाही नहीं हुई , वर्तमान में भी शहर में कई महोत्सव के आयोजन चल रहे हैं पर आम जनता के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भेदभाव पूर्ण है इन्हीं कारणों से जनता में व प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है अगर आम महिला के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है तो आरक्षक महिला पर भी चप्पल मारने पर और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई होनी चाहिए । इस अवसर पर पंडित रितेश त्रिपाठी, शिवनारायण हाड़ा, दिग्विजय सिंह झाला, हिम्मत सिंह चावड़ा, दीपेश कानूनगो, नईम अहमद, शहंशाह मिजऱ्ा, संजय रैकवाल, विजय चौहान (मोनू), दीपेश हरोडे, रोहित अंधेरिया, अपूर्व मंडल उपस्थित थे।
