कन्नौद जिला बनाओ संघर्ष समिति के बेनर तले सैकड़ों नागरिकों ने चेतावनी भरे शब्दों में ज्ञापन दिया।
कन्नौद(चंचल भारतीय): जिला बनाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर शीतला माता मंदिर से सैकड़ों नागरिकों ने राजनीतिक भावनाओं से परे होकर क्षेत्र विकास के लिए जिला घोषित करने की मांग को लेकर सभी पार्टी के रसूखदार नेताओं के साथ आम नागरिकों ने मध्य प्रदेश शासन के नाम पर एसडीएम कार्यालय जाकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन का वाचन कर संतोष पंडा ने प्रदेश शासन से कन्नौद को जिला घोषित करने की बात करते हुए अगर प्रदेश शासन ने क्षेत्रवासियों की न्यायोचित मांग पर ध्यान नहीं दिया क्षेत्र का हर नागरिक सक्रिय रूप से इस आंदोलन में आकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगा आज हमारे क्षेत्र का नागरिक 100 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर जिला स्तर पर जाकर जिले के अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराता है
जिला स्तर तक जाने के लिए पर्याप्त बसों की सुविधाएं नहीं हैं कभी अधिकारी मिलते हैं कभी अधिकारी नदारद रहते हैं ऐसी स्थिति में क्षेत्र का नागरिक अपनी समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष नहीं रख सकता है। जिससे क्षेत्रवासियों का समस्याओं का निराकरण समय पर नहीं होता है धन एवं समय बर्बाद करने के बाद भी क्षेत्र के नागरिक की समस्या ज्यों की त्यों बनी रहती है। इन समस्याओं को लेकर पिछले 20 वर्षों से क्षेत्र को जिला घोषित करने की मांग करते आ रहे हैं इसके बावजूद प्रदेश शासन का इस ओर ध्यान नहीं गया। राज्यपाल के नाम ज्ञापन देते हुए भूत पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जोरावर सिंह फौजी, संतोष पंडा, कुमार मिलीद रामानंद जी उपाध्याय ,राजेश टूवानी, जगदीश पटेल ,मोहन तिवारी, नरसिंह गोरानी, हरीश शर्मा, कमल मानधनिया सतवास, महेंद्र श्रोत्रिय, श्रमजीवी पत्रकार संघ के पत्रकार अतुल गुप्ता, मांगीलाल मालवीय एवं विनोद भूतड़ा सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित थे।














