कन्नौद(राजेंद्र श्रीवास) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर (पंजाब ) में आयोजित 8 वीं “राष्ट्रीय डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप” में मध्यप्रदेश डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा देवास ओलंपिक में चयनित कन्नौद के कलाकारों ने धूम मचा दी । अंडर 16 वर्ग में कन्नौद के अथर्व धर्मेंद्र पंचोली , फ्रीस्टाइल में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता के विजेता बने, वहीं कलाकारों की प्रशिक्षिका दिव्यासिंह नरेश्वर सिंह सिसोदिया को प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर घोषित किया गया । इनके अलावा कन्नौद की कुमारी घनिष्ठा – लोकेश दल्वी, पहल- विकास राणा, सिद्धि- अजय चावड़ा ने अपनी-अपनी केटेगरी में द्वितीय स्थान तथा वीरा – विक्की पंवार तृतीय स्थान प्राप्त किया । कन्नौद के डी डान्स ग्रुप ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए ‘समूह नृत्य’ में प्रथम स्थान प्राप्त किया । समूह नृत्य में अथर्व पंचोली , युवराज दलवी,अदिति ओझा,अर्पिता मेवाड़ा,भूमिका अग्रवाल, सलोनी सोनी,हिमांशी अग्रवाल,शिवांश चावड़ा ने भागीदारी की थी । प्रथम चयनित अथर्व पंचोली और डी डान्स ग्रुप के कलाकार अब बैंकाक में अपना प्रदर्शन करेंगे । जालंधर से जीतने के बाद कन्नौद लौटने पर नगर में विभिन्न स्थानों पर इन बच्चों का भव्य स्वागत पूरे नगर में किया गया और एक शानदार जुलूस निकाला गया इन कलाकारों का स्वागत बबलू मेव डेयरी, नागर बन्धु निवास व नगर पंचायत चौराहे पर विधायक आशीष शर्मा के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा किया गया, साथ ही सोनी परिवार, बड़ी हवेली पर धूत परिवार, अग्रवाल परिवार , करणी सेना, नगर कांग्रेस परिवार, दामोदर वंशी दर्जी समाज, जीतू पंवार परिवार, भरत शर्मा परिवार , मुकेश जैन परिवार तथा सेंट जेरोम्स विद्यालय में संपूर्ण विद्यालय के विद्यार्थियों व स्टाफ के द्वारा भव्य स्वागत किया गया । नगर में स्थान स्थान पर विभिन्न मंचों व सामाजिक – धार्मिक संगठनों के द्वारा पटाखे फोड़ , आतिशबाजी व पुष्प वर्षा कर के होनहार कलाकारों को सम्मानित किया गया व मिष्ठान वितरण किया गया । बच्चों के स्वागत जुलूस में विधायक आशीष शर्मा, पूर्व विधायक कैलाश कुंडल , राधेश्याम पंवार, पुष्पेंद्रसिंह राठौर , रुपेश शर्मा, राधेश्याम जाट, अकरम शेख, रमेश डाबी, राजकुमार वर्मा, सन्तोष पंडा, तेजस्वी मांजरेकर, अनिल नागर, कैलाश राणा , धर्मेंद्र पंचोली, प्रवीण अग्रवाल , लोकेश दल्वी, नरेश्वर सिंह सिसोदिया, अशोक डाबी, प्रीतमसिंह राठौड़ व बड़ी संख्या में पालकगण , महिलाएं व छात्राएं उपस्थित थे ।














