देवास। जिला शिक्षा विभाग देवास में जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में पदस्थ एचएल खुशाल को अपने कार्यकाल का सफलतम 1 वर्ष पूर्ण होने पर शासकीय वाहन चालक संघ एवं शिक्षा विभाग में पदस्थ कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से स्वागत किया। वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सोनी ने बताया कि जिला शिक्षा विभाग में श्री खुशाल के नेतृत्व में उत्कृष्ट कार्य हो रहे है। जिले में शिक्षा स्तर में भी सुधार आया है। उत्कृष्ट कार्य करने पर स्टाफ के कर्मचारी एवं संघ के सदस्यों ने श्री खुशाल का पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
