टीकाकरण महाभियान: शहर में आव्यशकतानुसार खोले गए अतिरिक्त टीकाकरण केंद्र

देवास। शहर में चल रहे टीकाकरण महाअभियान के बड़ी संख्या में टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही है।अभियान अंतर्गत आवश्यकता अनुसार नए टीकाकरण केंद्र खोले गए हैं। नए टीकाकरण केंद्र में ब्राह्मण खेड़ा स्कूल, सिंधी समाज धर्मशाला. आईसर इंडस्ट्रीज एरिया, जीडीसी कॉलेज, जेम्स पब्लिक स्कूल, उत्कृष्ट विद्यालय सिविल लाइन, पुलिस अस्पताल पुलिस लाइन, विक्रम सभा भवन इन स्थानों पर नए टीकाकरण केंद्र खोले गए हैं। आयुक्त ने बताया इन अतिरिक्त टीकाकरण केंद्रों को खोलने से टीकाकरण करने में और भी सुविधा होगी साथ ही लक्ष्य पूर्ति के लिए वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेगी।
टीकाकरण महा अभियान में नागरिकों को प्रेरित करने के संबंध में निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने कहा कि जन स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइन के हिसाब से अनुकूल व्यवहार रखने के साथ ही वैक्सीनेशन कराना जाना बेहद जरूरी है। इस हेतु ज्यादा से ज्यादा लोगो को वैक्सीन लगाने हेतु टीकाकरण केंद्र के साथ अतिरिक्त टीकाकरण केंद्र खोले जा रहे है।